गृह मंत्री दक्षता पदक 2025 के लिए नामांकन की अंतिम तिथि फिर बढ़ी, अब 10 अगस्त तक भेज सकते हैं आवेदन…

Azad Reporter Desk: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने ‘गृह मंत्री दक्षता पदक 2025’ के लिए नामांकन की अंतिम तिथि एक बार फिर बढ़ा दी है। अब यह नामांकन 10 अगस्त 2025 तक स्वीकार किए जाएंगे।
इस संबंध में मंत्रालय ने झारखंड सहित सभी राज्यों के मुख्य सचिवों और पुलिस महानिदेशकों (DGP) को पत्र जारी कर यह जानकारी दी है। पहले नामांकन की अंतिम तिथि 15 जुलाई 2025 थी जिसे बढ़ाकर पहले 31 जुलाई किया गया और अब 10 अगस्त तक बढ़ा दिया गया है।
गृह मंत्रालय हर साल इस पदक के लिए ऐसे पुलिस अधिकारियों का चयन करता है, जिन्होंने अपने कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया हो। इस बार भी मंत्रालय ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे निर्धारित समयसीमा के भीतर ही अपने योग्य उम्मीदवारों के नाम भेजें।
मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि यह निर्णय सक्षम अधिकारियों की अनुमति के बाद लिया गया है ताकि और अधिक योग्य उम्मीदवारों को आवेदन का अवसर मिल सके।
आपको बता दे ‘गृह मंत्री दक्षता पदक’ उन पुलिस अधिकारियों को दिया जाता है जिन्होंने किसी विशेष अभियान, केस, अथवा सुरक्षा व्यवस्था में अपनी दक्षता, साहस और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया हो। यह पदक केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा वर्ष में एक बार प्रदान किया जाता है।

