आखिरकार राहुल गांधी को चाईबासा कोर्ट से मिली जमानत, जानें पूरा मामला…

Azad Reporter desk: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी को बुधवार को चाईबासा कोर्ट से जमानत मिल गई। यह मामला वर्ष 2018 में चाईबासा में एक चुनावी जनसभा के दौरान दिए गए उनके बयान से जुड़ा हुआ है।
दरअसल 18 नवंबर 2018 को पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा में एक सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने बीजेपी के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष और वर्तमान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ एक कथित अपमानजनक टिप्पणी की थी। इस बयान को लेकर बीजेपी नेता और स्थानीय अधिवक्ता प्रताप कुमार ने चाईबासा कोर्ट में राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराया था।
शिकायतकर्ता का आरोप था कि राहुल गांधी के बयान से अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी की छवि को ठेस पहुंची है। इसी मामले में चाईबासा कोर्ट ने राहुल गांधी को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश दिया था।
आदेश के अनुपालन में राहुल गांधी बुधवार को चाईबासा कोर्ट में पेश हुए जहां सुनवाई के बाद उन्हें इस मामले में जमानत मिल गई।

