झारखंड में तीन महीने तक दर्जनों ट्रेनें रहेंगी रद्द, राउरकेला-कांसबहाल रूट पर रेलवे ने घोषित किया मेगा ब्लॉक…

Jharkhand: झारखंड और ओडिशा के यात्रियों के लिए एक जरूरी सूचना है। रेलवे ने राउरकेला और कांसबहाल के बीच ट्रैक की मरम्मत के लिए 11 अक्टूबर से 16 दिसंबर 2025 तक मेगा ब्लॉक घोषित किया है। चक्रधरपुर रेल मंडल के तहत यह कार्य टीआरटी (Track Renewal Train) मशीन से किया जाएगा। इस दौरान रेलवे ने दर्जनों ट्रेनों को रद्द करने कुछ के मार्ग बदलने और कई ट्रेनों की समय-सारणी में बदलाव का निर्णय लिया है।
कब और कहां रहेगा मेगा ब्लॉक:
•डाउन लाइन (कांसबहाल से राउरकेला) पर हर शनिवार को 5.5 घंटे का ब्लॉक रहेगा।
तारीखें: 11, 18, 25 अक्टूबर, 1, 8, 15, 22, 29 नवंबर, 6 और 13 दिसंबर।
•अप लाइन (राउरकेला से कांसबहाल) पर हर मंगलवार को 5.5 घंटे का ब्लॉक रहेगा।
तारीखें: 14, 21, 28 अक्टूबर, 4, 11, 18, 25 नवंबर, 2, 9 और 16 दिसंबर।
पूरी तरह रद्द रहने वाली ट्रेनें:
•टाटा–इतवारी–टाटा एक्सप्रेस
•हटिया–झारसुगुड़ा–हटिया एक्सप्रेस
•राउरकेला–झारसुगुड़ा–राउरकेला मेमू
•आरा–दुर्ग–आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस
•दुर्ग–आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस
•राउरकेला–पुरी–राउरकेला एक्सप्रेस
•राउरकेला–जगदलपुर–राउरकेला एक्सप्रेस
शॉर्ट टर्मिनेशन (यात्रा सीमित):
•हावड़ा–कांटाभांजी इस्पात एक्सप्रेस: अब केवल राउरकेला तक चलेगी
•टिटलागढ़–हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस: अब केवल झारसुगुड़ा तक चलेगी
इन दोनों के बीच की सेवा (राउरकेला–कांटाभांजी और झारसुगुड़ा–हावड़ा) रद्द रहेगी
परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेनें:
•ऋषिकेश–पुरी उत्कल एक्सप्रेस: अब ईब, झारसुगुड़ा रोड, संबलपुर यार्ड, कटक होकर चलेगी
•आरा–दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस: अब कांड्रा और सीनी होकर चलेगी, टाटानगर नहीं जाएगी
देरी से चलने वाली ट्रेनें:
•वास्को डी गामा–जसीडीह एक्सप्रेस: 1 घंटे की देरी
•जम्मू तवी–संबलपुर एक्सप्रेस: हर मेगा ब्लॉक तारीख को 5.5 घंटे की देरी
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य लें और यात्रा की योजना उसी के अनुसार बनाएं। यह कार्य यात्रियों की सुरक्षा और बेहतर रेल सेवाओं के लिए किया जा रहा है।


