1000253627
|

जमशेदपुर ग्रामीण क्षेत्र: पटमदा में प्रेमी युगल ने लगाई फांसी, दो दिन बाद जंगल में पेड़ से लटकते मिले शव…

खबर को शेयर करें
1000253627

Jamshedpur news: जमशेदपुर के पटमदा थाना क्षेत्र के पोकलाबेड़ा गांव के पास एक दर्दनाक घटना सामने आई है। पोकलाबेड़ा मोड़ से लगभग 300 मीटर दूर जंगल में एक प्रेमी युगल ने आत्महत्या कर ली। दोनों के शव बुधवार सुबह एक नीम के पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकते हुए मिले।

1000253626

सूचना मिलते ही पटमदा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कर सुबह 9 बजे के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार शवों से दुर्गंध आ रही थी जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि घटना दो दिन पहले की है।

IMG 20250806 WA0023

युवक की पहचान पोकलाबेड़ा गांव निवासी देवेंद्र नाथ सिंह के बेटे जामिनी सिंह के रूप में हुई है। वहीं महिला की पहचान गाड़ीग्राम निवासी चंदन सिंह की पूर्व पत्नी के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि महिला करीब तीन महीने पहले अपनी 3 वर्षीय बेटी को छोड़कर घर से भाग गई थी और युवक के साथ जमशेदपुर में रहकर मजदूरी कर रही थी।

स्थानीय लोगों के अनुसार युवक पहले छेड़खानी के एक मामले में जेल जा चुका था और एक साल पहले ही जेल से रिहा हुआ था। जेल से बाहर आने के बाद युवक का संपर्क उक्त महिला से हुआ और दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे।

बताया जा रहा है कि युवक के परिजनों ने महिला को बहू के रूप में स्वीकार नहीं किया था जिससे दोनों मानसिक तनाव में रहते थे। संभवतः यही तनाव आत्महत्या का कारण बना। हालांकि पुलिस अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है।

घटना की जानकारी फैलते ही आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। गांव में इस दुखद घटना को लेकर कई तरह की चर्चा चल रही है।