shibu soren turns 80

80 साल के हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रमुख शिबू सोरेन

खबर को शेयर करें

झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन का 80वां जन्मदिन 11 जनवरी को है. इसे वृहत स्तर पर आयोजित करने का निर्णय झामुमो पार्टी ने लिया है. 11 जनवरी को शिबू सोरेन के आवास में जिला समिति द्वारा 80 पौंड का केक काटा जायेगा. इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत पार्टी के तमाम वरिष्ठ पदाधिकारी, मंत्री व विधायक भी मौजूद रहेंगे.

पार्टी के महासचिव विनोद पांडेय ने बताया कि 80वां जन्मदिन को पूरे राज्य में हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा. अलग-अलग जिलों में भी पार्टी के पदाधिकारी तैयारी कर रहे हैं. गरीबों के बीच फल व कंबल का वितरण किया जायेगा. जो लोग मुख्यालय में हैं वे गुरुजी के आवास में जाकर उनका जन्मदिन मनायेंगे. रांची में भी गरीबों के बीच फल व कंबल वितरितकिये जायेंगे. बिभिन्न मोचों की अलग-अलग तैयारी है.

हेमंत सोरेन पूरे परिवार के साथ होंगे शामिल:

जन्मदिन समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सपरिवार शामिल होंगे. उनके अलावा विधायक बसंत सोरेन, सीता सोरेन समेत परिवार के अन्य सदस्य भी शामिल होंगे.

sharp digital