जमशेदपुर के परसुडीह में ताबड़तोड़ फायरिंग, युवक को लगी गोली, हालत गंभीर…

Jamshedpur news: जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र के कीताडीह में दिनदहाड़े अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी। इस फायरिंग में रवि नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। गोली लगते ही स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया जहां उसका इलाज जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रवि अपने घर के बाहर खड़ा था तभी बाइक पर सवार कुछ युवक वहां पहुंचे और उस पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। गोली लगते ही हमलावर मौके से फरार हो गए।
सूचना मिलते ही परसुडीह थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से चार खोखा बरामद किए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से हमलावरों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।
पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा कर रही है।

