1000252649

Jharkhand: दिशोम गुरु शिबू सोरेन को विधानसभा में दी गई अंतिम विदाई, गॉड ऑफ ऑनर के साथ रवाना हुआ पार्थिव शरीर…

खबर को शेयर करें
1000252649

Jharkhand: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और आदिवासी समाज के महान नेता दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मंगलवार को राज्य की विधानसभा में अंतिम श्रद्धांजलि दी गई। उनका पार्थिव शरीर विधानसभा परिसर लाया गया जहां उन्हें गॉड ऑफ ऑनर दिया गया। इस भावुक क्षण में तमाम राजनीतिक दलों के नेता, मंत्री, विधायक और बड़ी संख्या में आम लोग मौजूद रहे।

शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर विधानसभा में एक घंटे तक अंतिम दर्शन के लिए रखा गया जहां राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, केंद्रीय मंत्री जुम्मेल उरांव, अन्नपूर्णा देवी, सांसद संजय सेठ और JMM, BJP, कांग्रेस सहित अन्य दलों के कई नेता उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

झारखंड आंदोलन के जनक माने जाने वाले शिबू सोरेन के निधन से पूरे राज्य में शोक की लहर है। उनके संघर्ष और योगदान को याद करते हुए नेताओं ने उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी।

विधानसभा से उनका पार्थिव शरीर रामगढ़ जिले के पैतृक गांव नेमरा के लिए रवाना कर दिया गया जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। गांव में उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए हजारों लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।