1000252136

घाटशिला जेल में विचाराधीन कैदी की मौत, धोखाधड़ी के मामले में गया था जेल…

खबर को शेयर करें
1000252136

Jharkhand: घाटशिला जेल में बंद एक विचाराधीन कैदी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मृतक की पहचान घाटशिला निवासी विक्की सिंह के रूप में हुई है जिसे हाल ही में धोखाधड़ी के एक मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

जानकारी के अनुसार विक्की सिंह जेल में शौचालय गया था लेकिन काफी देर तक बाहर नहीं आया। जब जेलकर्मियों को संदेह हुआ तो दरवाजा खोलकर देखा गया। वहां वह फांसी के फंदे पर लटका मिला। उसे तुरंत घाटशिला अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं। मजिस्ट्रेट की निगरानी में मेडिकल बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम किया जाएगा।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह आत्महत्या थी या इसके पीछे कोई अन्य कारण है।