झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की हालत नाजुक, ऑपरेशन को लेकर आज होगा बड़ा फैसला…

Jharkhand: झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की तबीयत फिलहाल नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी स्थिति पर नजर रख रही है। सूत्रों के अनुसार आज उनके ऑपरेशन को लेकर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
राज्य में उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता का माहौल है। मुख्यमंत्री समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। शिक्षा विभाग के अधिकारी भी लगातार उनके स्वास्थ्य की जानकारी ले रहे हैं।
लोग सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से मंत्री रामदास सोरेन के जल्द स्वस्थ होकर घर लौटने की दुआ कर रहे हैं।

