Uttar Pradesh: गोंडा में बड़ा हादसा!! नहर में कार गिरने से 11 लोगों की मौत…

Azad Reporter desk: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है जहां आज रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो नहर में गिर गई जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई जबकि 4 लोग सुरक्षित बाहर निकल आए।
जानकारी के अनुसार मोतीगंज थाना क्षेत्र के सीहागांव निवासी प्रह्लाद गुप्ता अपने परिवार और दोस्तों के साथ सुबह मंदिर जा रहे थे। पारासराय-अलावल देवरिया मार्ग पर रेहरा गांव के पास सरयू नहर पुल के नजदीक अचानक बोलेरो अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई।
बोलेरो में कुल 15 लोग सवार थे। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। पुलिस और प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। थानाध्यक्ष इटियाथोक केजी राव के अनुसार नहर से 11 शव बरामद किए गए हैं जबकि चार लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।


