1000250002

Jamshedpur : परसुडीह के सरजामदा गुरुद्वारा साहिब में दान पेटी का ताला तोड़कर 40-45 हजार की चोरी…

खबर को शेयर करें
1000250002

Jamshedpur news: जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र के सरजामदा गुरुद्वारा साहिब में बीती रात चोरों ने दान पेटी का ताला तोड़कर करीब 40 से 45 हजार रुपये की चोरी कर ली। चोरी की यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

इस घटना के बाद इलाके के लोगों और सिख समुदाय में आक्रोश है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हाल के दिनों में इलाके में चोरी की कई घटनाएं हो चुकी हैं लेकिन पुलिस अब तक किसी का भी खुलासा नहीं कर पाई है।

गुरुद्वारा प्रबंधन समिति ने बताया कि गुरुद्वारे के आसपास नशेड़ियों की गतिविधियों को लेकर पुलिस को कई बार शिकायत की गई लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। चोरी की सूचना आज सुबह 5 बजे पुलिस को देने के बाद भी कई घंटे तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।

लोगों का कहना है कि पुलिस की लापरवाही के कारण चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं।