Jharkhand: रांची के हरमू में स्टेशनरी दुकान में लगी आग, दमकल ने पाया काबू…

Jharkhand: राजधानी रांची के हरमू क्षेत्र स्थित सहजानंद चौक के पास रविवार सुबह एक स्टेशनरी दुकान में अचानक आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में दुकान में रखा सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया।
प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अधिकारियों के अनुसार आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

