Jamshedpur: R.M.S. हाई स्कूल सोनारी में IGNITE 2k25 का रजत जयंती समारोह, 18 स्कूलों के 249 छात्र बने प्रतिभा का हिस्सा…

Jamshedpur news: जमशेदपुर के R.M.S.. हाई स्कूल खुटाडीह सोनारी में शनिवार को प्रतिष्ठित अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता IGNITE 2k25 का रजत जयंती वर्ष धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन शैक्षणिक उत्कृष्टता, रचनात्मकता और छात्रों में सहयोग की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में CA NK Jain उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और स्वागत नृत्य के साथ हुआ। R.M.S. समिति के उपाध्यक्ष मनीष जैन, सहायक सचिव वंदना जैन, ट्रस्टी सदस्य आर.के. झुनझुनवाला और एस.एस. गादिया तथा समिति के अन्य सदस्यों और स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ परिणीता शुक्ला ने इस आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।
कार्यक्रम की खास बातें:
•कुल प्रतियोगिताएं – 8
•भाग लेने वाले स्कूल – 18
•छात्र प्रतिभागी – 249
स्नेहल हदास, राजकुमारी घोष, समर्पिता बिस्वास, प्रभा प्रकाश, निकुंज नारेडी, अनुराधा घोष, वंदना जैन और उत्पल घोले निर्णायक मंडल में शामिल रहे।
विजेता स्कूल:
•webpreneur – आर.एम.एस. हाई स्कूल, बालीचेला
•IPL ऑक्शन – केरल पब्लिक स्कूल, कदमा
•Economicindus – जुस्को स्कूल, साउथ पार्क
•The Ad Arena – जेएच तारापोर स्कूल
•Assets and Answers – दयानंद पब्लिक स्कूल
•Shark Mania – जेएच तारापोर
•The Ed Mad Show – अक्षर इंटरनेशनल स्कूल
•The Runway of Revenue – केरल पब्लिक स्कूल, कदमा
विशेष सम्मान:
•सबसे अनुशासित स्कूल – एनएमएल केरल पब्लिक स्कूल
•ओवरऑल चैंपियन – केरल पब्लिक स्कूल, कदमा
कार्यक्रम का समापन पुरस्कार वितरण के साथ हुआ। स्कूल प्रबंधन ने सभी प्रतिभागियों और विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि इग्नाइट 2k25 ने बच्चों में प्रतिस्पर्धा के साथ रचनात्मकता और नेतृत्व को बढ़ावा देने का काम किया है।


