1000249405

Jamshedpur: साकची में दो कारों का शीशा तोड़कर चोरी, पार्किंग कर्मी हिरासत में…

खबर को शेयर करें
1000249405

Jamshedpur news: जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र के TVS शोरूम के पास बनी पार्किंग में शनिवार रात चोरों ने खड़ी दो कारों का शीशा तोड़कर नकदी और सामान चोरी कर लिया। इस घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना पाकर पुलिस पहुंची और एक पार्किंग कर्मी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया।

जानकारी के अनुसार गोलमुरी के प्रशांत सुमन और सोनारी की मेघा शॉपिंग के लिए आए थे। दोनों ने अपनी-अपनी कारें पार्किंग में खड़ी की थीं। इसी बीच अज्ञात चोरों ने दोनों गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए और कार के अंदर रखे नकद रुपये, कपड़े, जरूरी कागजात और अन्य सामान लेकर फरार हो गए।

मेघा ने बताया कि उसकी कार से कई जरूरी दस्तावेज और सामान चोरी हुए हैं। वहीं प्रशांत ने नकदी और नए कपड़े चोरी होने की बात कही।

पुलिस ने घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है और चोरों की तलाश में जुट गई है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और लोग पार्किंग में वाहनों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।

पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।