शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की हालत गंभीर, दिल्ली के अपोलो अस्पताल में चल रहा इलाज, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुँचे हालचाल लेने…

Jharkhand: झारखंड सरकार के स्कूली शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। शनिवार सुबह वे बाथरूम में गिर गए थे जिससे उनके सिर में गंभीर चोट लगी। पहले उन्हें जमशेदपुर के टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उनके दिमाग में ब्लड क्लॉट होने की पुष्टि की।
स्थिति गंभीर होने पर उन्हें एयर एम्बुलेंस से दिल्ली के अपोलो अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल उनकी हालत नाजुक बनी हुई है और डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लगातार उनकी सेहत की जानकारी ले रहे हैं। आज सीएम खुद दिल्ली के अपोलो अस्पताल पहुँचे और मंत्री रामदास सोरेन के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने उनके परिवार से मिलकर सांत्वना दी और भरोसा दिलाया कि इस कठिन समय में पूरा राज्य उनके साथ है।
पूरे राज्य में लोग मंत्री रामदास सोरेन के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।


