टाटानगर के सलगाझरी स्टेशन पर हादसा : मालगाड़ी की चपेट में आने से रेलवे कर्मचारी की मौत…

Jamshedpur news: टाटानगर रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले सलगाझरी रेलवे स्टेशन पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां रेलवे में प्वाइंट मैन के पद पर कार्यरत लक्ष्मीनारायण की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई।
यह हादसा आज सुबह करीब 11:30 बजे हुआ। जानकारी के अनुसार लक्ष्मीनारायण अपने एक सहकर्मी के साथ मालगाड़ी की बोगियों का प्रेशर जांच रहे थे। जांच के दौरान अचानक वे ट्रेन की चपेट में आ गए। घटना इतनी तेज थी कि उनके साथी को बचाने का मौका तक नहीं मिला।
गंभीर हालत में उन्हें तुरंत रेलवे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना से टाटानगर रेल क्षेत्र के कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गई।
घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक जांच में इसे ड्यूटी के दौरान हुई एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना बताया गया है। रेलवे प्रशासन ने मृतक के परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया है और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने की बात कही है।
फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।

