1000249106
| |

Jamshedpur: मानगो ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित गुलाम-ए-मुस्तफा होटल में लगी आग, कर्मचारियों की सूझबूझ से टली बड़ी दुर्घटना…

खबर को शेयर करें
1000249106

Jamshedpur news: आज शनिवार की शाम मानगो ओल्ड पुरुलिया रोड पर आजाद नगर थाना के पास स्थित गुलाम-ए-मुस्तफा होटल में शॉर्ट सर्किट की वजह से इलेक्ट्रिक कंट्रोल पैनल में अचानक आग लग गई। होटल में मौजूद कर्मचारियों ने सूझबूझ दिखाते हुए मिट्टी और बालू का इस्तेमाल कर आग पर काबू पा लिया।

1000249091

घटना की सूचना मिलते ही आजाद नगर थाना की पुलिस टीम और बिजली विभाग मौके पर पहुंची। गनीमत रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जान-माल की हानि नहीं हुई है सभी कोई सुरक्षित है।

1000249088

गौरतलब है कि कुछ समय पहले भी इसी इलाके में 11 हजार वोल्ट की तार गिर गई थी जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग से अनुरोध किया है कि इस समस्या का भी जल्द समाधान किया जाए ताकि आने वाले समय में कोई बड़ी दुर्घटना न हो।

1000249085