1000248885

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की हालत नाजुक, दिल्ली के अस्पताल में वेंटिलेटर पर…

खबर को शेयर करें
1000248885

Jharkhand: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के प्रमुख शिबू सोरेन की तबीयत बिगड़ गई है। 81 वर्षीय शिबू सोरेन को दिल्ली के गंगा राम अस्पताल में अब वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है।

पिछले एक महीने से वह अस्पताल में भर्ती हैं। जून के आखिरी सप्ताह में उन्हें किडनी से जुड़ी समस्या के कारण भर्ती कराया गया था। उनकी तबीयत लंबे समय से ठीक नहीं चल रही है।

24 जून को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी अपने पिता का हालचाल लेने के लिए अस्पताल पहुंचे थे। उन्होंने बताया था कि डॉक्टर लगातार उनकी जांच और इलाज कर रहे हैं।

शिबू सोरेन पिछले 38 साल से झारखंड मुक्ति मोर्चा का नेतृत्व कर रहे हैं। वे पार्टी के संस्थापक नेताओं में से एक हैं और झारखंड राज्य के निर्माण और आदिवासी हितों के लिए लंबे समय तक संघर्ष करने वाले प्रमुख नेताओं में गिने जाते हैं।

इधर झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन को भी शनिवार सुबह ब्रेन स्ट्रोक के बाद एयरलिफ्ट कर दिल्ली के अपोलो अस्पताल ले जाया गया है। उनकी हालत भी चिंताजनक बनी हुई है।