1000248881

गिरिडीह में अतिक्रमण हटाओ अभियान : 100 से ज्यादा अस्थायी दुकानें ढहीं, लोगों ने किया सड़क जाम…

खबर को शेयर करें
1000248881

Jharkhand: गिरिडीह जिले में शनिवार को जिला प्रशासन की ओर से गिरिडीह कॉलेज के पास अतिक्रमण हटाने का बड़ा अभियान चलाया गया। इस दौरान 100 से अधिक अस्थायी दुकानों और ठेलों को हटाया गया। अचानक हुई इस कार्रवाई के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने जमकर हंगामा करते हुए मुख्य सड़क पर जाम लगा दिया।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि प्रशासन ने उन्हें पहले से कोई समय नहीं दिया और बिना नोटिस के सीधे बुलडोजर चला दिया। लोगों का आरोप था कि इस कार्रवाई के कारण अब उनके सामने रोजी-रोटी की समस्या खड़ी हो गई है।

स्थिति बिगड़ने पर मौके पर भारी पुलिस बल पहुंचा और समझाने-बुझाने के बाद सड़क जाम हटवाया गया।

इस अभियान को लेकर बेंगाबाद की अंचलाधिकारी (सीओ) प्रियंका प्रियदर्शी ने बताया कि गिरिडीह कॉलेज के पास अवैध कब्जे के कारण असामाजिक तत्वों का जमावड़ा बढ़ रहा था और यहां खुलेआम नशे का सामान बेचा जा रहा था। छात्रों की सुरक्षा और कॉलेज परिसर की गरिमा बनाए रखने के लिए यह कार्रवाई आवश्यक थी।