1000248880

सरायकेला में चार साल से लंबित मामलों की एसपी ने की समीक्षा, जांच जल्द पूरी करने का निर्देश…

खबर को शेयर करें
1000248880

Jharkhand: सरायकेला जिले में पिछले चार साल से ज्यादा समय से लंबित आपराधिक मामलों की शनिवार को समीक्षा बैठक हुई। यह बैठक पुलिस अधीक्षक (एसपी) मुकेश कुमार लुणायत की अध्यक्षता में एसपी कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और सभी अनुसंधानकर्ता मौजूद रहे।

बैठक में एसपी ने हर मामले की प्रगति की जानकारी ली और जांच पूरी करने में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिन मामलों की जांच अधूरी है उन्हें प्राथमिकता देकर जल्द से जल्द पूरा किया जाए ताकि पीड़ितों को न्याय मिल सके।

एसपी ने अधिकारियों को चेतावनी दी कि जांच में अनावश्यक देरी न हो और अगली समीक्षा बैठक तक ठोस प्रगति दिखनी चाहिए। बैठक का मुख्य उद्देश्य लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा करना और कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाना था।