1000248662

राजधानी एक्सप्रेस आज 5 घंटे देरी से खुलेगी, 6 बजे की बजाय रात 10:50 बजे होगी रवाना…

खबर को शेयर करें
1000248662

Jharkhand: रांची से नयी दिल्ली जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस (20839) के समय में आज बदलाव किया गया है। दक्षिण पूर्व रेलवे रांची मंडल की मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने जानकारी दी कि लिंक रेक के देर से आने की वजह से यह ट्रेन अपने तय समय से लगभग 5 घंटे देरी से चलेगी।

आमतौर पर यह ट्रेन रांची स्टेशन से शाम 6:00 बजे रवाना होती है लेकिन आज (2 अगस्त 2025) यह ट्रेन रात 10:50 बजे रांची से प्रस्थान करेगी। यात्रियों से अनुरोध है कि स्टेशन पहुंचने से पहले समय की जांच कर लें।