1000248480

Jamshedpur : डांगोवापोसी-जरूली के बीच तीसरी और चौथी रेल लाइन परियोजना को मंजूरी, 1,752 करोड़ की लागत से होगा निर्माण…

खबर को शेयर करें
1000248480

Jharkhand: केंद्र सरकार की कैबिनेट बैठक में चार मल्टीट्रैकिंग रेल परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। इन परियोजनाओं में दक्षिण-पूर्व रेलवे की डांगोवापोसी-जरूली के बीच तीसरी और चौथी रेल लाइन भी शामिल है। इस परियोजना की अनुमानित लागत 1,752 करोड़ रुपये है।

यह रेल परियोजना ओडिशा के क्योंझर जिले और झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में स्थित लौह अयस्क क्षेत्रों और इस्पात उत्पादन इकाइयों को आपस में जोड़ेगी। इसके पूरा हो जाने पर देश में 300 मिलियन टन वार्षिक इस्पात उत्पादन के लक्ष्य को हासिल करने में मदद मिलेगी।

परियोजना की खास बातें:

•मार्ग की कुल लंबाई 43 किलोमीटर होगी जबकि ट्रैक की कुल लंबाई 108 किलोमीटर होगी।
•इसमें 7 स्टेशन, 10 बड़े पुल, 196 छोटे पुल, 8 रेल ओवर ब्रिज, 4 रेल अंडर ब्रिज और 2 रेल ओवर रेल ब्रिज बनाए जाएंगे।
•इस परियोजना से 3.85 करोड़ लीटर डीजल की बचत होगी।
•170 करोड़ किलोग्राम कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन में कमी आएगी, जो लगभग 11 करोड़ पेड़ लगाने के बराबर है।
•50 मिलियन टन माल की ढुलाई की सुविधा बढ़ेगी।
•लॉजिस्टिक लागत में करीब 6,038 करोड़ रुपये की बचत होगी।

यह परियोजना क्षेत्रीय उद्योगों और देश की अर्थव्यवस्था के लिए एक बड़ा कदम मानी जा रही है।