1000248479

Jamshedpur : बागबेड़ा कॉलोनी में लावारिस कुत्तों का आतंक, डीसी ने दिए कार्रवाई के निर्देश…

खबर को शेयर करें
1000248479

Jamshedpur news: जमशेदपुर के बागबेड़ा कॉलोनी में लावारिस कुत्तों के हमलों से परेशान लोगों की शिकायत अब जिला प्रशासन तक पहुंच गई है। शुक्रवार को क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों ने उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी से मिलकर समस्या के समाधान की मांग की।

प्रतिनिधियों ने बताया कि पिछले कई महीनों से कॉलोनी में कुत्तों के झुंड बच्चों, महिलाओं और राहगीरों पर हमला कर रहे हैं। अब तक कई लोग घायल हो चुके हैं जिसके कारण लोग दहशत में हैं और बाहर निकलने से डर रहे हैं।

उपायुक्त ने प्रतिनिधियों को बताया कि लंबे समय से ग्राम सभा नहीं होने की वजह से कॉलोनी में कचरे का ढेर जमा है। यही कचरा कुत्तों के लिए भोजन का मुख्य स्रोत बन गया है जिससे उनकी संख्या तेजी से बढ़ रही है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तुरंत कुत्तों पर नियंत्रण और सफाई व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।

प्रतिनिधियों में उप मुखिया संतोष ठाकुर, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, समाजसेवी भोला झा, अजय और प्रकाश राव शामिल थे। उन्होंने कहा कि नियमित सफाई और बायो-वेस्ट प्रबंधन से ही इस समस्या का स्थायी समाधान संभव है।