1000248138

Jamshedpur: मानगो में ऑटो और कार की टक्कर का मामला बढ़ा, कार चालक ने अगले दिन घर पहुंचकर दिखाई पिस्टल…

खबर को शेयर करें
1000248138

Jamshedpur news: जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र के जवाहरनगर रोड नंबर 13ए मोती महल के पास गुरुवार देर शाम ऑटो चालक और कार चालक के बीच टक्कर को लेकर विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। स्थानीय लोगों ने ऑटो चालक का पक्ष लेते हुए कार चालक की पिटाई कर दी।

शुक्रवार को बदला लेने के इरादे से कार चालक गोलू अपने पांच साथियों के साथ ऑटो चालक साहब अली के घर पहुंच गया। आरोप है कि गोलू ने पिस्तौल दिखाकर धमकी दी। डर के कारण साहब अली की बहन और भाभी ने दरवाजा बंद कर खुद को घर के अंदर सुरक्षित कर लिया। इसके बाद आरोपी वहां से भाग निकले।

घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और लिखित शिकायत देने की बात कहकर चली गई। बताया जाता है कि गुरुवार को ऑटो चालक ने केवल कार चालक से साइड देने का आग्रह किया था इसी बात पर विवाद शुरू हो गया था।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।