Jamshedpur: सिदगोड़ा में घर के कुएं से मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी…

Jamshedpur news: जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बागूनहातु डी ब्लॉक में शुक्रवार को एक व्यक्ति का शव उसके ही घर के कुएं से बरामद हुआ। मृतक की पहचान 39 वर्षीय शंभू दत्ता के रूप में हुई है।
परिवार के अनुसार शंभू दत्ता साकची में चाय की दुकान चलाते थे। शुक्रवार सुबह बारिश होने की वजह से वे दुकान नहीं गए थे। दोपहर करीब 2 बजे उनकी बेटी जब कुएं के पास गई तो उसने देखा कि पिता कुएं में गिरे हुए हैं।
पत्नी ज्योति दत्ता ने बताया कि परिवार में किसी तरह का विवाद नहीं था। आशंका जताई जा रही है कि संभवतः नहाने के दौरान फिसलकर वे कुएं में गिर गए।
घटना की सूचना मिलते ही सिदगोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

