1000247323

पाकुड़ में मासूम की रहस्यमयी चोरी : मां की गोद से 3 माह का बच्चा गायब, पुलिस जांच में जुटी…

खबर को शेयर करें
1000247323

Jharkhand news: झारखंड के पाकुड़ जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। हिरणपुर थाना क्षेत्र के बड़तल्ला निवासी अताउल्ला रहमान की पत्नी तंजीला बीबी की गोद से तीन माह का मासूम बच्चा रहस्यमय तरीके से गायब हो गया।

पीड़िता तंजीला बीबी ने बताया कि गुरुवार दोपहर वह अपने पिता के साथ दवा खरीदने हिरणपुर बाजार गई थी। दवा लेने के बाद जब वह मोहनपुर स्थित अपने रिश्तेदार के घर जाने के लिए टेम्पो में बैठी तभी वाहन में मौजूद एक अजनबी महिला ने उसके माथे पर हाथ फेरा और बातचीत करते हुए उसे बहलाना शुरू किया।

तंजीला के अनुसार, वह महिला किसी तरह बच्चे को अपनी गोद में लेने लगी और फिर डीसी मोड़ पाकुड़ पहुंचकर उसी महिला ने उसे एक ऑटो में बैठाकर हिरणपुर थाना के सामने उतार दिया। इस दौरान महिला बच्चा लेकर फरार हो गई और पीड़िता मानसिक रूप से अस्थिर सी हो गई।

घटना बाद तंजीला बीबी ने हिरणपुर थाना पहुंचकर थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह से मदद की गुहार लगाई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी ने बताया कि घटनास्थलों के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि महिला अकेले ही थाना के पास पहुंची थी। पुलिस इस रहस्यमयी मामले को अपहरण मानकर हर पहलू से जांच कर रही है।

यह घटना इलाके में सनसनी का विषय बन गई है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जांच के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आ पाएगी।