1000247054

झारखंड राजस्व विभाग में बड़ा बदलाव : 78 अधिकारियों का तबादला, रांची समेत कई जिलों में नई तैनाती…

खबर को शेयर करें
1000247054

Jharkhand: झारखंड सरकार ने राजस्व विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए 78 अधिकारियों का तबादला कर दिया है। देर शाम भू-राजस्व विभाग की ओर से जारी अधिसूचना में बताया गया कि इस सूची में 60 से अधिक अंचल अधिकारी (CO) शामिल हैं। सरकार का कहना है कि इस कदम से प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत करने में मदद मिलेगी।

इस तबादले का सबसे बड़ा असर राजधानी रांची जिले में देखा गया है। रांची के कांके अंचल में अब अमित भगत नए अंचल अधिकारी होंगे। इसके अलावा रांची, बड़गाईं, रांची शहर, बुंडू, ओरमांझी, नामकुम, हेहल, अनगड़ा और तमाड़ जैसे अंचलों में भी नए अधिकारियों की तैनाती की गई है।

राजधानी रांची के अलावा धनबाद और बरही सहित अन्य जिलों में भी अंचल अधिकारियों का तबादला किया गया है। प्रशासन का मानना है कि इस बड़े पैमाने पर हुए बदलाव से कामकाज में नई ऊर्जा और तेजी आएगी।