1000247052

CBSE का बड़ा फैसला!! अब बिल्ट-अप एरिया के आधार पर खुलेंगे नए सेक्शन, बच्चों को घर के पास मिलेगा एडमिशन…

खबर को शेयर करें
1000247052

Azad Reporter desk: देशभर के CBSE स्कूलों में दाखिले की बढ़ती मांग और जगह की कमी को देखते हुए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब स्कूलों में नए सेक्शन खोलने की अनुमति जमीन के आकार पर नहीं बल्कि बिल्ट-अप एरिया (निर्मित क्षेत्र) के आधार पर दी जाएगी। इस फैसले से ज्यादा बच्चों को अपने घर के पास ही स्कूल में एडमिशन मिल सकेगा।

CBSE ने बताया कि कई शहरों में स्कूलों के पास बड़ी जमीन नहीं होती जिसकी वजह से सेक्शन बढ़ाना मुश्किल हो जाता था। ऐसे में बच्चों को दूर-दराज के स्कूलों में पढ़ने जाना पड़ता था। अब बिल्ट-अप एरिया को आधार मानने से बच्चों को पास के स्कूलों में पढ़ने का मौका मिलेगा और उन्हें लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी।

एनईपी 2020 के लक्ष्य होंगे पूरे
बोर्ड का मानना है कि इस कदम से राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के लक्ष्य पूरे होंगे जिसमें बच्चों को नजदीकी स्कूल में शिक्षा उपलब्ध कराने की बात कही गई है।

क्या हैं नए नियम?
•पहले सेक्शन बढ़ाने का नियम स्कूल की कुल जमीन पर आधारित था।
•अब हर 400 वर्ग मीटर बिल्ट-अप एरिया पर तीन नए सेक्शन जोड़े जा सकेंगे।
•यह नियम विदेशी स्कूलों को छोड़कर सभी नए और पुराने सीबीएसई स्कूलों पर लागू होगा।
•कक्षा 11 और 12 के सेक्शनों के नियम भी बदले गए हैं। अब कक्षा 9 से 12 तक की सेक्शन संख्या अलग-अलग तय होगी।
•प्रति सेक्शन 40 छात्रों की सीमा पहले की तरह बनी रहेगी।
•स्कूलों को अपने बिल्ट-अप एरिया का प्रमाणपत्र स्थानीय निकाय या लाइसेंस प्राप्त आर्किटेक्ट से लेना होगा।

CBSE के इस फैसले का स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों ने स्वागत किया है। उनका कहना है कि इससे बच्चों का समय बचेगा और एडमिशन का दबाव भी कम होगा।