1000246256

सरायकेला में वन अधिकार समिति की बैठक, पाँच वन पट्टों को मंजूरी…

खबर को शेयर करें
1000246256

Jharkhand: गुरुवार को सरायकेला अनुमंडल कार्यालय के सभागार में अनुमंडल पदाधिकारी निवेदिता नियति की अध्यक्षता में अनुमंडल स्तरीय वन अधिकार समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई।

बैठक में कुल पाँच वन पट्टा आवेदनों को स्वीकृति दी गई। इनमें व्यक्तिगत और सामुदायिक दोनों प्रकार के पट्टे शामिल हैं। सभी आवेदनों को अनुमोदन के बाद आगे की कार्रवाई के लिए जिला कार्यालय भेज दिया गया है।

इन पट्टों की स्वीकृति के साथ अब ग्रामीणों को अपने हिस्से के जंगल और जमीन पर आधिकारिक अधिकार मिलने का रास्ता साफ हो गया है। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी के साथ सरायकेला अनुमंडल के सभी पाँच प्रखंडों के अंचल निरीक्षक भी मौजूद थे।

इन निर्णयों के बाद अब सरकार की मुहर से ग्रामीणों को जमीन का भरोसा मिलेगा और जंगल पर उनका अधिकार कागजों में भी दर्ज हो जाएगा।