अब घर बैठे भी भेज सकेंगे पार्सल, जमशेदपुर डाकघर ने शुरू की नई सुविधा…

Jamshedpur news: अब डाकघर केवल चिट्ठियां या पार्सल पहुंचाने तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि आपके घर से पार्सल लेने भी आएगा। जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित प्रधान डाकघर में इंडिया पोस्ट की नई सुविधा शुरू हुई है।
इस सुविधा के तहत ग्राहक घर बैठे पार्सल भेज सकते हैं। इसके लिए ग्राहक डाकघर की वेबसाइट पर मेल कर सकते हैं या सीधे प्रधान डाकघर जाकर संपर्क कर सकते हैं। पार्सल कलेक्शन की जिम्मेदारी डाकघर के दो कर्मचारियों को दी गई है।
डाकघर अब पारंपरिक सेवा से आगे बढ़कर मल्टी-सर्विस हब बन रहा है। यहां खत भेजने के साथ-साथ खाता खोलने, सामान मंगवाने और धार्मिक वस्तुएं खरीदने जैसी सुविधाएं भी मिल रही हैं।


