पीएम मोदी विरोध प्रदर्शन मामला : 9 साल बाद पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां और कांग्रेस नेता नट्टू झा बरी…

Azad Reporter desk: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2016 के जमशेदपुर दौरे के दौरान हुए विरोध प्रदर्शन मामले में चाईबासा एमपी-एमएलए विशेष कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां, कांग्रेस नेता रविंद्र उर्फ नट्टू झा, मनोज सिंह, गुरमीत सिंह समेत अन्य आरोपियों को 9 साल बाद बरी कर दिया।
24 अप्रैल 2016 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जमशेदपुर आए थे। उस समय स्थानीय नीति के विरोध में कांग्रेस और झामुमो नेताओं ने प्रदर्शन किया था। साकची इलाके में विरोध के दौरान नारेबाजी और जबरन बंद कराने की कोशिश हुई थी। इस घटना के बाद साकची थाना में तत्कालीन एएसआई दिवाकर दुबे के बयान पर केस दर्ज किया गया था।
करीब 9 साल तक मामला कोर्ट में चला और बुधवार को अदालत ने सभी आरोपियों को बरी कर दिया। यह फैसला आरोपियों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है।

