1000245364

Jamshedpur: गोविंदपुर में डेंगू व बीमारियों से बचाव के लिए सफाई अभियान, 5 दिन में 300 ट्रैक्टर कचरा हटाया गया…

खबर को शेयर करें
1000245364

Jamshedpur news: गोविंदपुर में डेंगू और मौसमी बीमारियों के खतरे को देखते हुए पिछले 5 दिनों से युद्धस्तर पर सफाई अभियान चलाया जा रहा है। जिला परिषद् सदस्य डॉ. परितोष सिंह ने अपने निजी खर्च पर जेसीबी और ट्रैक्टर की मदद से यह अभियान शुरू किया। अब तक लगभग 300 ट्रैक्टर कचरे का निस्तारण किया जा चुका है।

स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए डॉ. परितोष को ‘स्वच्छता दूत’ का दर्जा दिया है। डॉ. परितोष का कहना है कि गोविंदपुर बड़ी-बड़ी कंपनियों से घिरा हुआ है लेकिन कंपनियों का सामाजिक दायित्व शून्य है। प्रदूषण फैलाने के अलावा ये कुछ नहीं कर रहीं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर कंपनियों का यही रवैया रहा तो जल्द ही उनका चक्का जाम किया जाएगा।

सफाई अभियान के दौरान तीन तल्ला के 4 स्थान, एलआईजी कॉलोनी के 4 स्थान, हाट बाजार, रामपुर गिट्टी मशीन, सामुदायिक विकास मैदान, मार्केट रोड और मेन रोड से कचरा हटाया गया।

इस अभियान में पंचायत समिति सदस्य सतवीर सिंह बग्गा का विशेष सहयोग रहा। इसके अलावा दिनेश सिंह, अनिल कुमार, राजबान सिंह, निकेश कुमार, प्रशांत चौधरी, विमल कुमार और पप्पू कुमार ने भी योगदान दिया।