1000245333 scaled

Jamshedpur: सारी सरना क्लब के खिलाड़ी CISCE खो-खो क्षेत्रीय प्रतियोगिता में जमशेदपुर जोन का करेंगे प्रतिनिधित्व…

खबर को शेयर करें
1000245333

Jamshedpur news: गोकुलनगर डिमना स्थित सारी सरना क्लब के खिलाड़ियों का चयन CISCE खो-खो क्षेत्रीय खेल प्रतियोगिता के लिए किया गया है। यह प्रतियोगिता एसटी जेवियर स्कूल, सेक्टर-1, स्टील सिटी बोकारो में आयोजित होगी। चयनित खिलाड़ी जमशेदपुर जोन की ओर से मैदान में उतरेंगे।

क्लब के सचिव गुरुपद हेम्ब्रम ने बताया कि खिलाड़ियों ने लगातार मेहनत और लगन से अभ्यास कर यह अवसर हासिल किया है।

चयनित खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है –
•14 वर्ष से कम आयु वर्ग (लड़कियाँ) : दीपिका कुमारी, प्रियंका कुमारी
•17 वर्ष से कम आयु वर्ग (लड़कियाँ) : मांशी कुमारी, हर्षिता कुमारी
•19 वर्ष से कम आयु वर्ग (लड़कियाँ) : प्रीति यादव, सुमन कालुंडिया, मानशी टुडू
•17 वर्ष से कम आयु वर्ग (लड़के) : धर्मेंदु सोरेन
•14 वर्ष से कम आयु वर्ग (लड़के – स्टैंडबाय) : सूरज मुर्मू

प्रतियोगिता में 1 और 2 अगस्त को लड़कियों एवं लड़कों की टीमें मुकाबले में हिस्सा लेंगी।

सचिव गुरुपद हेम्ब्रम ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उनके लिए बड़े स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा मौका है। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर जमशेदपुर जोन का नाम रोशन करेंगे।