जमशेदपुर में DIG अनु रंजन क्रिसपोटा की अहम बैठक, अपराध पर सख्ती के दिए निर्देश…

Jamshedpur news: कोल्हान DIG अनु रंजन क्रिसपोटा बुधवार को जमशेदपुर पहुंचे। SSP कार्यालय पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद उन्होंने सभागार में जिले के SSP पीयूष पांडे, सिटी एसपी कुमार शिवाशीष, ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग, सभी डीएसपी और थाना प्रभारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की।
बैठक में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हाल के दिनों में हुई आपराधिक घटनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। DIG ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि लंबित आपराधिक मामलों का जल्द से जल्द निपटारा किया जाए और अपराधियों पर कड़ी नजर रखी जाए।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि थाना क्षेत्र में किसी भी तरह की आपराधिक घटना न हो इसके लिए सभी थाना प्रभारी जिम्मेदार होंगे। अपराधियों को चिन्हित कर उन पर कड़ी कार्रवाई करने और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश भी दिए।
DIG ने कहा कि अपराध और आपराधिक गतिविधियों पर हर हाल में अंकुश लगाना होगा और इस पर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

