1000244692

रांची में पुलिस की फुर्ती से नाकाम हुआ अपहरण, रामगढ़ से स्कूली छात्रा सकुशल बरामद…

खबर को शेयर करें
1000244692

Jharkhand: राजधानी रांची में से बुधवार सुबह एक स्कूली छात्रा के अपहरण की घटना सामने आई जिसने इलाके में सभी को चौंका दिया। हालांकि पुलिस की तत्परता और तेज कार्रवाई के चलते बच्ची को कुछ घंटों में ही सुरक्षित बरामद कर लिया गया।

जानकारी के अनुसार चुटिया थाना क्षेत्र स्थित सिरमटोली फ्लाईओवर के पास बिशप वेस्टकॉट स्कूल जा रही छात्रा को काले रंग की हुंडई कार (नंबर JH-01FU-6874) से आए अपहरणकर्ताओं ने जबरन उठा लिया। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विशेष टीम का गठन किया और ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू कर दी।

लगातार दबिश के कारण घबराए अपहरणकर्ताओं ने छात्रा को रामगढ़ जिले के कुज्जु इलाके में छोड़कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने छात्रा को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया।

अपहरण में इस्तेमाल हुई गाड़ी की पहचान हो गई है और पुलिस गाड़ी के मालिक समेत अपराधियों की तलाश में जुट गई है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस अपहरणकांड की साजिश का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इस त्वरित कार्रवाई से एक बड़ी अनहोनी टल गई। बच्ची की सुरक्षित वापसी से परिवार ने राहत की सांस ली और शहरवासियों का पुलिस पर भरोसा और मजबूत हुआ।