Seraikela : एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने न्यायालय परिसर की सुरक्षा का लिया जायजा, दिए कड़े निर्देश…

Jharkhand: सरायकेला-खरसावां के पुलिस अधीक्षक (एसपी) मुकेश कुमार लुणायत ने बुधवार को व्यवहार न्यायालय परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था की बारीकी से समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान एसपी ने न्यायालय के मुख्य प्रवेश द्वार, पार्किंग स्थल, लॉकअप, गार्ड पोस्ट, सीसीटीवी कैमरे और अन्य संवेदनशील स्थानों का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
एसपी ने कहा कि न्यायालय परिसर की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी प्रवेश और निकास बिंदुओं पर सतर्कता बढ़ाने CCTV कैमरों की नियमित जांच करने और संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
उन्होंने पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा। साथ ही उन्होंने कहा कि पुलिस और प्रशासन के बेहतर समन्वय से आने वाले समय में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा।

