Seraikela : विजयश्री ऑटोकॉम में मजदूरों को कम मजदूरी देने पर श्रम विभाग सख्त…

Jharkhand: आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित विजयश्री ऑटोकॉम लिमिटेड में ठेका मजदूरों को तय न्यूनतम मजदूरी से कम वेतन देने का मामला सामने आया है। इस पर जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है।
श्रम अधीक्षक अविनाश ठाकुर ने बताया कि उपायुक्त के निर्देश पर कंपनी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सिर्फ विजयश्री ही नहीं अन्य कंपनियों की भी जांच होगी जो श्रम कानून का उल्लंघन कर रही हैं।
सभी कंपनियों को नोटिस भेजा जा रहा है। नियमों का पालन नहीं करने पर कंपनी अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई होगी। श्रम अधीक्षक ने कहा कि मजदूरों के अधिकारों की अनदेखी किसी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

