Jamshedpur Police Press Conference:- थार जीप का इस्तेमाल कर कारोबारियो से करता था रंगदारी की मांग, अब चढ़ा जमशेदपुर पुलिस के हत्थे
Jamshedpur Police Press Conference:- आज जमशेदपुर एसएसपी कार्यालय में जमशेदपुर पुलिस द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया था। प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी गई की जमशेदपुर सुंदर नगर का रहने वाला अपराधी विधाता तंतुबाई जमशेदपुर के कारोबारियो और उद्यमियों से व्हाट्सएप कॉल के जरिए रंगदारी मांग रहा था रंगदारी करने के दौरान वह अपनी थार गाड़ी से कारोबारी के पास जाता था और कार का शीशा नीचे कर हथियार लहराता था इसकी सूचना जब सुंदर नगर थाना पुलिस को मिली तो सुंदर नगर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है इस मामले में पुलिस ने अपराधी के साथ उसके थार जीप और दो मोबाइल एवं गोल्फ स्टिक और कारतूस भी बरामद किया है


