1000244425

जमशेदपुर ग्रामीण क्षेत्र: खेत जोतते समय ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत…

खबर को शेयर करें
1000244425

Jamshedpur news: जमशेदपुर ग्रामीण क्षेत्र के चाकुलिया थाना अंतर्गत जोड़िशा गांव में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। खेत जोतने के दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया जिसकी चपेट में आकर ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान भातकुंडा गांव निवासी वरूण नायक के रूप में हुई है। ग्रामीणों के अनुसार खेत में ज्यादा कीचड़ होने के कारण ट्रैक्टर फिसलकर पलट गया और वरूण नायक उसके नीचे दब गए।

घटना की जानकारी मिलते ही चाकुलिया थाना प्रभारी संतोष कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। जेसीबी की मदद से ट्रैक्टर हटवाकर शव को बाहर निकाला गया और सीएचसी चाकुलिया लाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। गांव में इस हादसे के बाद शोक का माहौल है।