Untitled 403

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 31 जुलाई को लौटेंगे झारखंड, राष्ट्रपति का देवघर में करेंगे स्वागत

खबर को शेयर करें

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 31 जुलाई को दिल्ली से रांची लौटेंगे। वह इस समय अपने पिता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के इलाज के सिलसिले में दिल्ली में हैं जहां उनका उपचार सर गंगा राम अस्पताल में चल रहा है। मुख्यमंत्री के रांची लौटने के बाद सत्ताधारी गठबंधन के विधायकों के साथ बैठक होगी जिसमें विधानसभा के आगामी मॉनसून सत्र के संबंध में रणनीति बनाई जाएगी।

इसके अलावा 31 जुलाई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देवघर पहुंचेंगी जहां उनका स्वागत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे। अगले दिन 1 अगस्त को मुख्यमंत्री का धनबाद दौरा भी संभावित है।

दिल्ली में रहकर भी मुख्यमंत्री राज्य की निगरानी बनाए हुए हैं। वह आदिवासी महोत्सव स्वतंत्रता दिवस और राष्ट्रपति के दौरे की तैयारियों के लिए अधिकारियों से ऑनलाइन बैठकें कर रहे हैं और आवश्यक निर्देश दे रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कुछ अहम विधेयकों को दिल्ली मंगवाकर मंजूरी भी दी है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रोजाना अस्पताल जाकर अपने पिता से मुलाकात करते हैं और राज्य से जुड़ी योजनाओं की जानकारी लेते रहते हैं। वे सोशल मीडिया के माध्यम से भी राज्यवासियों के संपर्क में बने रहते हैं और राज्य के विकास कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं।