धालभूमगढ़ में संदिग्ध हालात में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, गांव में सनसनी…

Jamshedpur news: धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र के कुकड़ाखुपी गांव में मंगलवार सुबह एक युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 45 वर्षीय कार्तिक महतो के रूप में हुई है।
ग्रामीणों और परिजनों ने बताया कि सुबह घर से कुछ दूरी पर एक पेड़ की डाली पर कार्तिक महतो का शव फंदे से लटकता देखा। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
पुलिस ने बताया कि शव का पैर जमीन से सटा हुआ था जिसके कारण मामला संदिग्ध लग रहा है। परिजनों का कहना है कि उन्हें यह नहीं पता कि वह कब घर से निकले और कब फंदा लगाया। उन्होंने किसी पर भी संदेह जताने से इनकार किया है।
फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच कर रही है।

