1000243290

Jamshedpur : लाइन ब्लॉक के कारण कई ट्रेनों का परिचालन रद्द, बदले मार्ग से चलेंगी कुछ एक्सप्रेस…

खबर को शेयर करें
1000243290

Jamshedpur news: चक्रधरपुर रेल मंडल में रेलवे द्वारा लाइन ब्लॉक लिए जाने की वजह से मंगलवार को टाटानगर होकर चलने वाली कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। इनमें टाटा-हटिया, जनशताब्दी, बिलासपुर एक्सप्रेस के साथ राउरकेला, आसनसोल, बरकाकाना और आसनसोल मेमू ट्रेनों का संचालन शामिल है।

लाइन ब्लॉक का असर साउथ बिहार एक्सप्रेस और उत्कल एक्सप्रेस पर भी पड़ेगा। ये दोनों ट्रेनें टाटानगर स्टेशन से होकर नहीं गुजरेंगी और बदले मार्ग से चलाई जाएंगी।

ईस्पात एक्सप्रेस अब टिटलागढ़ नहीं जाएगी। यह टाटानगर से ही हावड़ा के लिए लौटेगी। 2 अगस्त को भी इन ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा।

9 से 25 अगस्त तक लोटापहाड़ स्टेशन के पास लाइन ब्लॉक रहेगा। इस कारण टाटा-राउरकेला मेमू ट्रेन 9, 12, 16, 19 और 23 अगस्त को रद्द रहेगी। वहीं टाटा-इतवारी एक्सप्रेस 9, 12, 16, 19, 23 और 26 अगस्त को नहीं चलेगी।

छत्तीसगढ़ में चौथी लाइन का काम होने के कारण 23 से 26 अगस्त तक टाटा-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

•सांतरागाछी-पुणे एक्सप्रेस: 23 और 25 अगस्त को रद्द
•हावड़ा-मुंबई ट्रेनें: 22 और 24 अगस्त को रद्द
•उदयपुर-शालीमार एक्सप्रेस: 23 और 24 अगस्त को रद्द
•पोरबंदर-शालीमार एक्सप्रेस: 27 और 29 अगस्त को रद्द
•शालीमार-मुंबई एक्सप्रेस: 23, 25, 26, 27 और 28 अगस्त को रद्द

मथुरा के पास लाइन ब्लॉक के कारण ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस 1 और 2 अगस्त को रद्द रहेगी। पुरी-ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस 31 जुलाई को रद्द की गई है।

यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेनों की स्थिति रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन से अवश्य जांच लें।