IMG 20250729 WA0035

Seraikela: किता गांव में घुसा जंगली हाथी, तीन घंटे बाद भी नहीं पहुंची वन विभाग की टीम…

खबर को शेयर करें
IMG 20250729 WA0035

Jharkhand: सरायकेला-खरसावां जिले के किता गांव में मंगलवार सुबह करीब 6 बजे एक जंगली हाथी घुस आया। हाथी के पहुंचते ही गांव में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग और सरायकेला थाना को दी।

सूचना मिलते ही सरायकेला थाना की पुलिस तो मौके पर पहुंच गई लेकिन तीन घंटे बीत जाने के बाद भी वन विभाग की टीम घटना स्थल पर नहीं पहुंची। ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग की यह लापरवाही किसी बड़ी घटना को न्योता दे सकती है।

इस बीच ग्रामीणों ने शोर मचाकर हाथी को आबादी वाले इलाके से बाहर निकाल दिया। हाथी डरकर गांव से निकलकर किता से पाटाहेसल जाने वाले रास्ते में सरकारी स्कूल के पास रुक गया। स्कूल के पास हाथी के रुकने से बच्चों के लिए खतरा बना हुआ है।

पुलिस लगातार हाथी को भगाने की कोशिश कर रही है लेकिन वन विभाग के अधिकारी अब तक मौके पर नहीं पहुंचे हैं। इस लापरवाही को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी है और उन्होंने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय पर वन विभाग की टीम नहीं पहुंची, तो कोई भी अप्रिय घटना हो सकती है। फिलहाल सभी की नजर इस बात पर है कि कब वन विभाग हरकत में आता है और हाथी को सुरक्षित जंगल की ओर ले जाने की कार्रवाई करता है।