Jamshedpur: उलीडीह के विशाल की मौत में आया नया मोड़, पुलिस के अनुसार चोरी के दौरान करंट लगने से गई जान, परिवार ने नकारा…

Jamshedpur news: जमशेदपुर के उलीडीह थाना क्षेत्र के संकोसाई रोड नंबर-1 स्थित दुर्गा मंदिर के पास बीते दिन सोमवार सुबह 25 वर्षीय विशाल महतो का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया था। घटना के बाद परिजनों और गुस्साए लोगों ने पुलिस स्टेशन के बाहर सड़क जाम कर विरोध भी किया और परिजनों ने इसे हत्या करार दिया।
बीते दिन हुई इस घटना में आज मंगलवार एक नया मोड़ सामने आया है। पुलिस जांच में सामने आए CCTV फुटेज के मुताबिक रविवार देर रात विशाल चोरी की नीयत से एक-एक कर कई घरों में घुसने की कोशिश कर रहा था। पांचवें घर से उसकी चप्पल बरामद हुई और जब वह छठे घर की छत पर चढ़ा तो 11 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार शव पर झुलसने के निशान भी मिले हैं।
हालांकि मृतक के परिवार ने इस राय को नकारते हुए कहा है कि यह सीधी हत्या है और उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग की है।


