1000243177

रांची में ट्रैफिक प्लान में बड़ा बदलाव, दो दिन तक नो एंट्री…

खबर को शेयर करें
1000243177

Azad Reporter desk: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 31 जुलाई से दो दिन के दौरे पर झारखंड की राजधानी रांची आ रही हैं। उनकी सुरक्षा को देखते हुए रांची शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है।

31 जुलाई का ट्रैफिक प्लान
•सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक बड़े वाहनों का शहर में प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा।
•शाम 3 से 8 बजे तक छोटे मालवाहक वाहनों की नो एंट्री रहेगी।
•शाम 4 से 7 बजे तक कांके, रातू, दलादली की ओर जाने वाले वाहन मेन रोड, लालपुर, बूटी मोड़ होते हुए रिंग रोड से जाएंगे।
•बाहर से आने वाले वाहन रिंग रोड, बोड़ेया रोड और बूटी मोड़ से शहर में प्रवेश कर सकेंगे।
•एयरपोर्ट रोड, बिरसा चौक, अरगोड़ा चौक, सहजानंद चौक और हॉटलिप्स चौक जैसे इलाकों से 4 से 7 बजे तक बचने की सलाह दी गई है।
•शाम 4:30 से 6:30 बजे तक अरगोड़ा चौक से हॉटलिप्स चौक तक ऑटो और टोटो नहीं चलेंगे।

1 अगस्त का ट्रैफिक प्लान
•सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक बड़े वाहनों की नो एंट्री रहेगी।
•सुबह 7 से 11 बजे तक छोटे मालवाहक वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा।
•एयरपोर्ट रोड, बिरसा चौक और हॉटलिप्स चौक से 7 से 10 बजे तक दूर रहने की सलाह दी गई है।
•सुबह 8 से 10 बजे तक हॉटलिप्स चौक से अरगोड़ा चौक तक ऑटो और टोटो नहीं चलेंगे।

ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें ताकि राष्ट्रपति के दौरे के दौरान किसी को परेशानी न हो।