बिहार: सहारा घोटाला!! 400 करोड़ की धोखाधड़ी में जोनल मैनेजर संजीव गिरफ्तार…

Azad Reporter desk: चार सौ करोड़ रुपये के बड़े फर्जीवाड़े के मामले में CID ने सहारा समूह के पूर्व जोनल मैनेजर संजीव कुमार को गिरफ्तार कर लिया। संजीव को रविवार देर रात पटना जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र के चोंदी मोहल्ले से पकड़ा गया। सोमवार को अदालत में पेश करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
इस घोटाले को लेकर 30 नवंबर 2024 को सीआईडी थाना में केस दर्ज किया गया था। इस मामले में सहारा समूह के संस्थापक (अब दिवंगत) सुब्रत रॉय, उनकी पत्नी स्वप्ना रॉय, बेटे सीमान्तो रॉय और सुशांतो रॉय, भाई जयब्रत रॉय समेत ओम प्रकाश श्रीवास्तव, देवेंद्र श्रीवास्तव, नीरज पाल और सुंदर झा को भी आरोपी बनाया गया है। सहारा समूह की कई कंपनियों के नाम भी आरोपियों की सूची में शामिल हैं।
जांच में पता चला है कि सहारा प्रमुख की पत्नी स्वप्ना रॉय और उनके दोनों बेटों ने विदेश में मैसेडोनिया की नागरिकता ले ली है। जानकारी के अनुसार, उन्होंने वहां निवेश के आधार पर यह नागरिकता प्राप्त की है।

