झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट:13 जिलों में येलो वार्निंग…

Jharkhand: झारखंड में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 29 जुलाई को 13 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने और बारिश की संभावना जताई गई है।
किन जिलों में अलर्ट:
रांची, देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, हजारीबाग, कोडरमा, रामगढ़, बोकारो और धनबाद में आज भारी बारिश का खतरा है। 30 जुलाई को भी देवघर, दुमका, गिरिडीह, जामताड़ा, बोकारो, धनबाद और रामगढ़ जिलों में बारिश हो सकती है। 31 जुलाई और 1 अगस्त को भी कई इलाकों में बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी।
बारिश के आंकड़े:
पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा 82 मिमी बारिश धनबाद के पूर्वी टुंडी में दर्ज की गई। रांची में 11 मिमी, देवघर में 14 मिमी, मेदिनीनगर में 3 मिमी और बोकारो में 7 मिमी बारिश हुई।
इस बार जून से अब तक झारखंड में सामान्य से 53% ज्यादा 732.7 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। सबसे ज्यादा बारिश पूर्वी सिंहभूम (1274 मिमी) और रांची (1033.3 मिमी) में हुई है।
बारिश से किसानों को राहत जरूर मिली है लेकिन कई जगहों पर जलजमाव की समस्या भी पैदा हो रही है।


