1000242874

झारखंड में 108 एंबुलेंस सेवा ठप, कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू…

खबर को शेयर करें
1000242874

Jharkhand: झारखंड एंबुलेंस कर्मचारी संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल के कारण राज्य में 108 एंबुलेंस सेवा ठप हो गई है। रांची समेत कई जिलों में सरकारी अस्पतालों के बाहर एंबुलेंस खड़ी हैं और मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

हड़ताली कर्मचारियों का कहना है कि उनसे रोजाना 12-12 घंटे की ड्यूटी ली जाती है लेकिन न तो उचित मानदेय दिया जाता है और न ही किसी तरह की सरकारी सुविधाएं मिलती हैं। उन्होंने मांग की है कि उन्हें एनआरएचएम के तहत स्थायी नौकरी दी जाए ताकि उन्हें वेतन और अन्य लाभ मिल सकें।

रांची में कुल 36 एंबुलेंस हैं जिनमें से 20 एंबुलेंस भी अब अस्पतालों में खड़ी कर दी गई हैं। एंबुलेंस सेवा बंद होने से मरीजों को निजी एंबुलेंस का सहारा लेना पड़ रहा है। हड़ताल संथाल को छोड़कर पूरे राज्य में जारी है।

कर्मचारियों की प्रमुख मांगें
•108 एंबुलेंस कर्मचारियों की सेवा अवधि 60 वर्ष तक सुनिश्चित की जाए
•26 जून 2025 को संस्था द्वारा दिए गए समझौते के सभी बिंदुओं को लागू किया जाए
•निलंबित कर्मचारियों को बहाल किया जाए और भ्रष्ट अधिकारियों को सेवा से हटाया जाए
•बिचौलियों को हटाकर एनएचएम के तहत सीधा वेतन भुगतान किया जाए

कर्मचारियों ने बताया कि 108 एंबुलेंस का संचालन निजी संस्था समाधान फाउंडेशन करती है जो उनसे 12 घंटे काम करवाती है। लेकिन उन्हें न ईपीएफ, न मेडिकल सुविधा और न ही बीमा का लाभ दिया जाता है।

एंबुलेंस सेवा संचालित करने वाली एजेंसी ने फिलहाल जिलों के सीएचसी की एंबुलेंस और उनके ड्राइवरों को अस्थायी रूप से काम पर लगाया है ताकि मरीजों को थोड़ी राहत मिल सके।

सरकार और कर्मचारियों के बीच समझौता नहीं होने तक यह हड़ताल जारी रहेगी।