IMG 20250728 WA0062

Durand Cup 2025: J.R.D. टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में कल JFC और भारतीय सेना एफटी आमने-सामने…

खबर को शेयर करें
IMG 20250728 WA0062

Jharkhand: डूरंड कप के ग्रुप चरण में 29 जुलाई को शाम 4 बजे जमशेदपुर एफसी (JFC) और भारतीय सेना एफटी के बीच मुकाबला जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेला जाएगा। इस मैच के लिए दर्शकों के प्रवेश को निःशुल्क रखा गया है।

स्टेडियम के द्वार मैच शुरू होने से दो घंटे पहले खोले जाएंगे। बैठने की व्यवस्था ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर होगी। दर्शकों के लिए ईस्ट लोअर, ईस्ट अपर और साउथ स्टैंड खुले रहेंगे।

आयोजकों के अनुसार प्रवेश केवल स्ट्रेट माइल रोड स्थित गेट नंबर 4, 5, 6 और 7 से होगा। सबसे पहले दर्शकों को ईस्ट लोअर स्टैंड में बैठाया जाएगा, जिसकी क्षमता 4,200 दर्शकों की है। इसके बाद ईस्ट अपर स्टैंड (क्षमता 3,200) और अंत में साउथ स्टैंड (क्षमता 4,000) में प्रवेश दिया जाएगा।

खास बात यह है कि इस मैच के लिए किसी भी प्रकार के भौतिक या डिजिटल टिकट की आवश्यकता नहीं होगी। तीनों स्टैंड भर जाने के बाद प्रवेश बंद कर दिया जाएगा।

जमशेदपुर एफसी प्रबंधन ने सभी प्रशंसकों से अपील की है कि वे सुरक्षा और स्वयंसेवक कर्मचारियों के निर्देशों का पालन करते हुए समय पर स्टेडियम पहुंचें।