Jamshedpur: गोलमुरी में अतिक्रमण का मामला!! जमीन पर कब्ज़ा करते पकड़े गए पुलिस अधिकारी, आरोपों से घिरा थाना…

Jamshedpur news: जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र के टुलादूंगरी इलाके में पुलिस प्रशासन की मिलीभगत से अतिक्रमण का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि थाना प्रभारी के “आशीर्वाद” से एक जमीन पर घेराबंदी की जा रही थी और इस दौरान एक पुलिस अधिकारी को कुर्सी लगाकर उसी जमीन पर बैठे हुए पाया गया जैसे वह जगह उनकी ही हो।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले 15 वर्षों से इस जमीन पर कोई नहीं रहता था। और अब थाना प्रभारी ने रसूखदारों का हवाला देते हुए पहले पैसे का लालच दिया और विरोध करने पर अपशब्द भी कहे।
चौंकाने वाली बात यह है कि जिस जमीन को “अवैध” बताया जा रहा है वहां JUSCO की बिजली आपूर्ति लंबे समय से हो रही है और हर महीने नियमित बिजली बिल भी आता है। ऐसे में सवाल उठता है अगर सात मीटर की इस जमीन पर बिजली दी जा सकती है तो इसे अवैध कैसे माना जा रहा है? और अगर यह अवैध है तो फिर शहर की बाकी बिजली व्यवस्था पर सवाल क्यों नहीं उठते?
इस पूरे प्रकरण में यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि अतिक्रमण हटाने का आदेश SDO कार्यालय से आया था या यह कार्रवाई थाना स्तर पर खुद से की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि पुलिस की मिलीभगत से इस तरह कब्जा होता रहा तो आने वाले समय में क्या थाना खुद किसी की निजी जमीन पर कब्जा नहीं कर लेगा?
यह मामला अब स्थानीय प्रशासन और पुलिस की कार्यशैली पर कई सवाल खड़े कर रहा है।


